Difference between Act, Bills, Rules, Regulations, Ordinance, Bye-laws, etc | Important Legal Terms
किसी भी लोकतांत्रिक की विधियां प्रक्रिया में “अधिनियम (Act)”, “विधेयक (Bill)”, “नियम (Rules)”, “विनियम (Regulations)”, “अध्यादेश (Ordinance)”, और उपविधियों (Bye-Laws)”, जैसे कानूनी शब्दों की अहम भूमिका होती है। यह सभी अलग-अलग स्तरों पर कानून बनाने, लागू करने और प्रशासनिक कार्यों को संचालित करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
अब आइए इन सभी कानूनी शब्दों के विस्तार से समझते हैं – एक व्यवस्थित, उदाहरण – समेत हिंदी लेख में।
Table of Contents
📗अधिनियम (Act) क्या होता है?
परिभाषा
अधिनियम वह कानून होना है जिसे संसद या राज्य विधानमंडल द्वारा पारित किया जाता है। यह विधेयक के पारित होने के बाद राष्ट्रपति या राज्यपाल की स्वीकृति मिलने पर अधिनियम बनता है।

उदाहरण:
भारतीय दंड संहिता, 1860 (Indian Penal Code, 1860) एक अधिनियम है।
मुख्य विशेषताएं:
यह स्थाई कानून होता है।
संसद या राज्य विधान मंडल द्वारा पारित किया जाता है।
राष्ट्रपति / राज्यपाल की स्वीकृति आवश्यक होती है।
📃विधायक (Bill) क्या होता है?
परिभाषा
विधेयक वह प्रस्तावित कानून होता है जिसे ससंद या विधानमंडल में प्रस्तुत किया जाता है। जब यह दोनों सांसदों से पारित होकर राष्ट्रपति / राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त कर लेता है, तब यह नियम बन जाता है।

विधेयक के प्रकार:
- सरकारी विधेयक (Government Bill)
- निजी विधेयक (Private Member’s Bill)
- धन विधेयक (Money Bill)
- संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill)
उदाहरण:
GST विधेयक, 2016 – जो बाद में GST अधिनियम बना।
📜नियम (Rules) क्या होते हैं?
परिभाषा:
नियम के दिशानिर्देश होते हैं जो किसी अधिनियम को लागू करने के लिए कार्यपालिका द्वारा बनाए जाते हैं। ये अधिनियम के दायरे में रहते हुए विस्तृत प्रक्रियाएं तय करते हैं।

उदाहरण:
RTI के लिए अधिनियम के अंतर्गत RTI नियम बनाए गए हैं जो आवेदन प्रक्रिया, शुल्क आदि को स्पष्ट करते हैं।
मुख्य बिंदु:
- कार्यपालिका द्वारा बनाए जाते हैं।
- अधिनियम के अनुपालन हेतु होते हैं।
- संसद की मंजूरी आवश्यक नहीं होती।
📑विनियम (Regulations) क्या होते हैं?
परिभाषा:
विनियम वे नियम होते हैं जो किसी सहायता संस्था या नियामक निकाय द्वारा बनाए जाते हैं, जैसे कि UGC, SEBI, RBU आदि.

उदाहरण:
SEBI (Listing Obligation and Disclosure Requirement) Regulations, 2015
मुख्य अंतर नियम है भी विनियमों में:
नियम सरकार बनती है; विनियम स्वायत्त संस्थाएं।
नियम अधिनियम के तहत होते हैं; विनियम संस्था के अधिकार क्षेत्र में।
⚖️अध्यादेश (Ordinance) क्या होता है?
परिभाषा:
जब संसद सत्र में नहीं होती और तत्काल कानून बनाने की आवश्यकता होती हैं, तब राष्ट्रपति या राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी किया जाता है।

विशेषताएं:
अस्थाई कानून होता है।
अधिकतम 6 महीने तक प्रभावित रहता है।
संसद के अगले सत्र में पारित न होने पर समाप्त हो जाते हैं।
उदाहरण:
2019 में तीन कृषि कानून अध्यादेश के रूप में ले गए थे।।
🏛️उपविधिया (Bye-Laws) क्या होती हैं?
परिभाषा
उपविधियां वे नियम होते हैं जो स्थाई निकाय (जैसे नगर निगम, ग्राम पंचायत) या संस्थाएं (जैसे सोसाइटी, विश्वविद्यालय) अपने अधिकार क्षेत्र में बनाने के लिए अधिकृत होती है।

उदाहरण:
नगर निगम द्वारा बनाए गए पार्किंग शुल्क या सफाई से संबंधित उप।
विशेषताएं:
- सीमित क्षेत्र में लागू होते हैं।
- अधिनियम या नियम के अंतर्गत बनाए जाते हैं।
- उल्लंघन पर दंड का प्रावधान हो सकता है।
📚निष्कर्ष
भारत की विधायि प्रक्रिया बहुस्तरीय है, जिसमें कानून बनाने से लेकर उसके कार्यान्वयन तक विभिन्न घटक शामिल होते हैं। अधिनियम सबसे उच्च स्तर पर कानून होता है, जबकि विधेयक उसका प्रारंभिक रूप होता है। नियम और विनियम कार्यान्वयन के लिए होते हैं, अध्यादेश आपातकालीन स्थिति में लाया जाता है, और उपविधियां स्थानीय प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करती है।