भारत में ई-पासपोर्ट 2025 (India E- Passports): पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और फायदे 

भारत में ई-पासपोर्ट 2025 (India E- Passports): पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और फायदे 

प्रस्तावना 

भारत सरकार ने नागरिकों के लिए एक नए और अत्याधुनिक की ई – पासपोर्ट (इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट) E- Passports की शुरुआत की है, जो 2025 में पूरी तरह से लागू होने वाला है। यह नया ई पासपोर्ट सुरक्षा, सुविधाओं दुनिया भर में यात्रा करने की प्रक्रिया को और भी आसान बनाएगा। इस ब्लॉक में हम ई पासवर्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, आवेदन प्रक्रिया, लागत और उसके फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ई-पासपोर्ट क्या है? (What is E- Passports 🛂?)

ई पासपोर्ट एक बायोमेट्रिक पासपोर्ट है, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप (RFID Chip) लगी होती है। यह चिप पासपोर्ट धारक की सभी जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो, बायोमैट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन) और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को सुरक्षित रूप से संग्रहित करती है। यह पासपोर्ट ICAO (International Civil Aviation Organization) के मानको के अनुसार बनाया गया है और इस दुनिया भर के अधिकांश देशों में स्वीकार किया जाता है।

E- Passports

ई – पासपोर्ट की विशेषताएं: 

  1. इलेक्ट्रॉनिक चिप: पासपोर्ट में एक एंबेडेड चिप होती है, जिसमें यात्रा की सारी जानकारी स्टोर रहती है। 
  2. बायोमेट्रिक सुरक्षा: फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक सुविधाएं शामिल होती हैं।
  3. डिजिटल सिग्नेचर: डेटा को हैक होने से बचने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर तकनीकी का उपयोग किया जाता है। 
  4. मशीन रीडेबल: इसे दुनिया भर के हवाई अड्डों पर आसानी से स्कैन किया जा सकता है।

भारत में ई – पासपोर्ट की शुरुआत (Launch of E- Passports 🛂 in India)

भारत सरकार ने पहली बार 2021 में ई पासपोर्ट जारी करने की घोषणा की थी। इसे भारतीय सुरक्षा प्रिंटिंग और मिटिंग कॉरपोरेशन (SPMC) और डाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) के सहयोग से विकसित किया गया है। 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ नागरिकों को ई पासपोर्ट जारी किए गए, जबकि 2025 में से पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

E- Passports

ई – पासपोर्ट का डिजाइन: 

नए ई पासपोर्ट का कवर ने नेवी ब्लू कलर का होगा, जिस पर इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट लिखा होगा। 

पासपोर्ट के अंदर 36 पेज होंगे, जिनमें से अंतिम पेज में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी।

इसमें होलोग्राफिक इमेज और वाटरमार्क जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी शामिल होंगी।

ई – पासपोर्ट के फायदे (Benefits of E- Passports 🛂 in India)

E- Passports

बेहतर सुरक्षा (Enhanced Security)

ई – पासपोर्ट में डेटा चोरी और नकली पासवर्ड बनाने की संभावना कम होती है। 

बायोमेट्रिक सिस्टम के कारण केवल असली धारक ही उसका उपयोग कर सकता है। 

तेज इमीग्रेशन प्रोसेस (Faster immigration Process)

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ई गेट्स (E Getes) के माध्यम से यात्रियों की जांच तेजी से होगी 

मैन्युअल चेकिंग की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय की बचत होती है। 

वैश्विक मान्यता (Global Acceptance)

द्वारा मान्यता प्राप्त होने के कारण यह पासपोर्ट दुनिया के सभी देशों में स्वीकार किया जाएगा।

लंबी वैद्यता (Longer Validity)

नए ई पासवर्ड की वैधता 10 वर्ष तक होगी, जिससे बार-बार नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

ऑनलाइन ट्रैकिंग (Online Tracking)

पासवर्ड की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया (Application Process for E- Passports🛂)

E- Passports

चरण 1: ऑनलाइन आवेदन (Online Application)

पासपोर्ट सेवा पोर्टल (https://passportindia.gov.in) पर जाएं। 

“Apply for fresh Passport 🛂” या “Reissue of Passport 🛂” का विकल्प चुने। 

फॉर्म भर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 2: अपॉइंटमेंट बुक करना (Book an Appointment)

फॉर्म सबमिट करने के बाद, PSK (Passport 🛂 seva kendra) या पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट बुक करें। 

ऑनलाइन पेमेंट करें (नियमित पासपोर्ट के लिए ₹1500 और तात्कालिक के लिए ₹3500)।

चरण 3: दस्तावेज सत्यापन (Documents Verification)

मूल दस्तावेजों के साथ PSK पर जाएं। 

बायोमैट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट और फोटो) लिया जाएगा। 

चरण 4: पासपोर्ट डिलीवरी  (Passport 🛂 Delivery 🚚) 

प्रोसेस पूरा होने के बाद, पासपोर्ट आपके पंजीकृत पते पर डाक के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

ई-पासपोर्ट की फीस E- Passports 🛂 Fees)

पासपोर्ट का प्रकार                    वैधता            नियमित                 तात्कालिक 

60 पेज (सामान)                      10 वर्ष           1500                     3500

60 पेज (ज्यादा स्टैम्प के लिए)     10 वर्ष          2000                     4000

माइनर (18 वर्ष से कम)             5 वर्ष            1000                     2500

निष्कर्ष (Conclusion)

भारत सरकार का यह नया ई-पासपोर्ट E- Passports सिस्टम नागरिकों के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया हैं। यह न केवल यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि भारत को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी आगे बढ़ाएगा। अगर आप 2025 में ई पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो ई पासपोर्ट के लिए आवेदन करना एक बेहतर विकल्प होगा।

Leave a Comment